राज्य समाचार

शिक्षक पर गिरी गाज, टीवी लेने छात्रों से लिया था पैसा, कलेक्टर ने किया निलंबित 

जशपुर। जिले के कंसाबेल विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक के ऊपर टीवी लेने के लिए छात्र – छात्राओं से पैसे लेने की शिकायत पर कलेक्टर ने निलंबन की कार्यवाही की है.

दरअसल पूरा मामला कांसाबेल विकासखंड का है, जहां एक सहायक शिक्षक शेख असगर अली के खिलाफ जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से छात्र – छात्राओं से स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए 100 रुपये की उगाही सहित अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत हुई थी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जशपुर कलेक्टर ने जांच का आदेश दिया. जांच में दोषी पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला बहमा के सहायक शिक्षक शेख असगर अली को निलंबित किया गया.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button