राज्य समाचार

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

धमतरी जिले के मगरलोड़ इलाके की नाबालिग किशोरी को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया

Spread the love

मगरलोड: धमतरी जिले के मगरलोड़ इलाके की नाबालिग किशोरी को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया. अपहरण कर युवक नाबालिग को अपने गांव गरियाबंद के छिंदोला ले जाकर दुष्कर्म करता रहा. अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग किशोरी का आरोपी छन्नू उर्फ विकास ने 5 जनवरी को अपहरण किया था और अपने गांव में रखा हुआ था. परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट मगरलोड थाने में दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पताशाजी शुरु किया तो नाबालिग का गरियाबंद में होना मिला.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर नाबालिग को युवक के पास छुड़ाया औऱ आरोपी युवक को पास्को एक्ट के तहत धारा 366, 376, 363, कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. इस तरह मगरलोड़ पुलिस ने इस घटना को 24 घंटे में ही सुलझा लिया.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button