राज्य समाचार

CG NEWS : ढाबे में शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर – ढाबा में शराब की अवैध बिक्री करने वाले मालिक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया। ढाबा मालिक के कब्जे से 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 19,500/- रुपए है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुदालगांव दशमेश ढाबा में, ढाबा के मालिक के द्वारा अवैध शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। पुलिस टीम ने कुदालगांव दशमेश ढाबा में घेराबंदी कर दबिश दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जहां पर एक प्लास्टिक की बोरी के अंदर अंग्रेजी शराब 27 लीटर कीमती-19,500 रूपये/-तथा बिक्री के रकम 640 रुपए मिला। रेड कार्यवाही के दौरान टीम द्वारा ढाबा संचालक को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम रणजीत सिंह बग्गा उर्फ सोनू बग्गा (36) जगदलपुर का होना बताया।

उसके कब्जे से जुमला शराब 27 लीटर कीमती-19,500 रुपए/- तथा बिक्री के रकम 640 रुपए को जब्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button