राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बाढ़ में फंसे 6 स्कूली बच्चों का रेस्क्यू:बारिश के कारण टूटा दो गांव का संपर्क, SDRF ने मोटर बोट से पार कराई नदी

दुर्ग जिले के डोड़की गांव में बाढ़ में फंसे 6 बच्चों को एसडीआरपीएफ ने रेस्क्यू कर लिया है। स्टूडेंट्स आमनेर नदी पार कर मुड़पार स्थित स्कूल गए थे। बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से ये स्कूल में ही थे। सूचना पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मोटर बोट में बैठाकर इन्हें नदी पार कराया ।

बोरी थाना अंतर्गत डोड़की और मुड़पार दो गांव है। दोनों गांव के बीच से आमनेर नदी गुजरती है। बारिश के दिनों में नदी का जल स्तर बढ़ जाने से दोनों गांव का संपर्क आपस में टूट जाता है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली थी कि डोड़की गांव में मुड़पार के कुछ स्कूल बच्चे फंस गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नदी का जल स्तर बढ़ने से डोड़की स्थित स्कूल में फंस गए थे मुड़पार के बच्चे, एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट में बैठाकर नदी पार कराया।
नदी का जल स्तर बढ़ने से डोड़की स्थित स्कूल में फंस गए थे मुड़पार के बच्चे, एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट में बैठाकर नदी पार कराया।

नदी का जल स्तर बढ़ जाने से वो नदी नहीं पार कर पा रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। 9 लोगों की टीम ने मिलकर नदी में मोटर बोट उतारा। इसके बाद गांव तक पहुंचे और वहां फंसे 6 बच्चों को बोट में बैठकर नदी पार कराया।

ग्रामीणों का कुछ सामान भी ले जाती हुई एसडीआरएफ की टीम, डोड़की और मुड़पार गांव के बीच में है आमनेर नदी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button