देश विदेशराज्य एव शहर

मलेरिया पीड़ित दो स्कूली बच्चों की मौत से मचा हड़कंप,

गरियाबंद. मलेरिया से दो छात्रों की मौत गई. शुक्रवार तड़के करीब 6 बजे छोटे गोबरा निवासी वीरेंद्र नागवंशी के 11 वर्षीय बेटे डीगेश्वर नागवंशी की मौत हो गई. मृतक कक्षा 5वीं का छात्र था. ग्राम सरपंच राम स्वरूप मरकाम ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी. सरपंच के मुताबिक तबियत बिगड़ने पर बुधवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिता वर्मा द्वारा किट जांच कर मलेरिया की पुष्टि की गई थी. इसके चलते मलेरिया से ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

दूसरी मौत कक्षा छठवीं की छात्रा योगिता की हुई. परिजनों के मुताबिक योगिता की तबियत 16 जुलाई से बिगड़ रही थी. 17 जुलाई को गांव की मितानिन ने जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई थी. तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने मैनपुर संजीवनी को कॉल किया था. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. धमतरी जिले का नगरी स्वास्थ्य केंद्र नजदीक होने के कारण परिजनों ने बच्ची को वहां भर्ती कराया. इलाज जारी था. लेकिन 19 जुलाई की रात बेटी ने दम तोड़ दिया था

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button