देश विदेशराज्य एव शहर

महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड:रात में घर के बाहर बैठकर पति से बातचीत की, फिर कुछ देर बाद खा लिया पॉइजन

सुकमा जिले में एक महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि, करीब सालभर पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। पति के साथ रिश्ते भी अच्छे थे। उसकी मौत के बाद पुलिस पति और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

सुकमा जिले छिंदगढ़ ब्लॉक के पुरीरास गांव के रहने वाले हेमंत सोढ़ी के साथ सरिता की लव मैरिज हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि, 3 दिन पहले रात में खाना खाने के बाद हेमंत और सरिता अपने घर के बाहर बैठ कर बात कर रहे थे। कुछ देर बाद सरिता अपने कमरे में गई, हेमंत बाहर ही बैठा था। जब हेमंत भी कमरे में गया तो सरिता बेहोशी की हालत में नीचे गिरी हुई थी। पास में पॉइजन भी रखा हुआ था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button