राज्य एव शहर

तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिरा

21.03.23| छत्तीसगढ़ के गौरेला से शहडोल जाने वाले अंतरराज्यीय मार्ग में एक बार फिर कोयला परिवहन में लगे ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिर गया, जिसमें ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर को चोंट आयी है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से कोयला लेकर ट्रेलर मध्यप्रदेश के जैतहरी पावर प्लांट जा रहा था। हर्राटोला गांव के पुल के पास अंधा मोड़ होने के कारण यह हादसा हो गया। बता दें कि आए दिन इस पुल में इस प्रकार का हादसा होते रहता है।

पुल की दिशा सीधा करने ग्रामीणों ने लगाई है प्रशासन से गुहार

यहां लगातार बढ़ रहे हादसे को लेकर पुल को सड़क की दिशा में सीधा बनाने स्थानीय लोगों ने कई मर्तबा प्रशासन से मांग की है, पर इस ओर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा। अंधा मोड़ के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button