राज्य समाचार

CGPSC 2022 का एग्जाम शेड्यूल जारी: 189 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

26.11.22|छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। CGPSC ने साल 2023 के एग्जाम के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। प्री एग्जाम 12 फरवरी 2023 को होंगे। मेंस की परीक्षा 11 से 14 मई के बीच हो सकती है। इसे लेकर CGPSC ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है।

इन पदों पर होंगी भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डिप्टी कलेक्टर -15

जेल अधीक्षक-3

वित्त सेवा अधिकारी- 4

कर सहायक आयुक्त-7

जिला पंजीयक-01

सहकारी निरीक्षक-16

नायब तहसीलदार-70

आबकारी उप निरीक्षक-11

इस प्रकार कुल 16 विभागों के लिए 189 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा में ग्रेजुएट कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे।

इस परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए मैनुअल या डाक से भेजे गए आवेदन आयोग अस्वीकार करेगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक भेजे जा सकेंगे। इसके लिए cgpsc.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

सीजीपीएससी की तरफ से आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 21 साल से लेकर 35 साल तक के कैंडिडेट दे सकते हैं। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला निशक्त जैसी छूट में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक की गई है।

सीजी पीएससी की परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में होगी। जिलों के लिए अलग से कोड जारी किए गए हैं, जैसे अंबिकापुर का 1, बिलासपुर का 2, भिलाई का 3, जगदलपुर का 4, रायपुर का 5 कोड है। इसके संबंध में जानकारी सीजीपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 20 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए 21 दिसंबर से 22 दिसंबर का समय तय किया गया है।

खास बात ये है कि यदि इनमें से किसी भी पद पर यदि आपका चयन हो जाता है तो आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी। आदेश के मुताबिक वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, राज्य कर सहायक आयुक्त जैसे पदों के लिए 56100(स्तर-12) सैलरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार 35400( स्तर-08), सहायक जेल अधीक्षक-25300( स्तर-06), सहकारी निरीक्षक-28700( स्तर-07) सैलरी निर्धारित की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button