राज्य समाचार

अलग-अलग जगह से वाहन चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ऑटो सहित 20 बाइक जब्त

15.07.22| राजधानी रायपुर के अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। आरोपी वाहन को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके कब्जे चोरी के 20 बाइक और एक ऑटो जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र में कुछ लड़के दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर पुलिस ने 3 लड़को एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा। तीनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 20 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग आटो चोरी करना बताया गया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button