राज्य समाचार
किशोरी को प्यार का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर मुंबई के एक युवक ने पंडरिया की नाबालिग से दोस्ती कर ली, फिर मिलने के लिए आ गया। यहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। इसके बाद बार-बार मिलने के लिए दबाव डालने लगा। जब किशोरी ने मना किया तो अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। तंग आकर किशोरी ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। टीआई मुकेश यादव ने आरोपी का नंबर सर्विलांस में डाला तो मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट पर एक्टिव मिला। एक टीम 1300 किलोमीटर गई और अलीसान खान (24 साल) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य मामलों के तहत कार्रवाई की गई है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
