11/04/2026

भीम आर्मी के प्रदेश स्तरीय बैठक हुआ सम्पन्न

0

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी ने बताया कि भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के द्वारा इस बार 14 अप्रैल डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती को पूरे प्रदेश के गांव गांव में मनाने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाया गया था। जिसमें भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी ने भीम आर्मी के सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं को अपील करते हुए कहा है। कि इस बार संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती को बहुजन मिशन आगे बढ़ाओ संगठित करो अभियान चलाकर गांव गांव पहुंचकर गांव गांव में जयंती को मनाएगी और साथ ही पूरे प्रदेश में भीम आर्मी संगठन को मजबूत करेगी बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं को श्री अध्यक्ष राज कुमार जांगड़े जी के द्वारा निर्देशित किया गया है कि पूरी इमानदारी और पूरी लगन के साथ गांव-गांव में पहुंच कर 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती को भी मनाना है और साथ ही साथ संगठन को मजबूत करने के लिए 14 अप्रैल से ही बहुजन मिशन आगे बढ़ाओ संगठित करो अभियान को निरंतर पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस खास बैठक में शामिल भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश सलाहकार संतोष बौद्ध, प्रदेश महासचिव तुलेश महंत, प्रदेश मीडिया प्रभारी हिंताज खड़बंधे, रायगढ़ जिला अध्यक्ष माखन दास,पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बंजारे सारंगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बनज ब्लॉक कार्यकारी सदस्य राजेश भास्कर ब्लॉक सचिव रामनाथ निराला, मुंगेली कार्यकारणी सदस्य मुकेश बंजारे,घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज लहरें, बसना ब्लॉक अध्यक्ष गजराज बंजारे, के साथ भीम आर्मी के सभी कर्मठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News