मनोरंजन
बी.आर. चोपड़ा निर्देशित ‘महाभारत के भीम’ प्रवीण कुमार का निधन
दूरदर्शन पर प्रसारित बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन हो गया है. वह 74 साल के थे.
महाभारत धारावाहिक के अलावा उन्होंने कई दूसरे धारावाहिकों और बॉलीवुड फ़िल्मों में भी भूमिकाएं निभाई थीं.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
उनके निधन पर धारावाहिक में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर शोक ज़ाहिर किया है. उन्होंने लिखा है- आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला. मेरे ‘महाभारत के भाई’ प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चए गए. विश्वास नहीं हो रहा. पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे. (bbc.com)
Live Cricket Info