राज्य समाचार

इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, बिहार से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

Spread the love

जांजगीर-चांपा । सोशल मीडिया के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने तथा 70 हजार रुपये की मांग करने वाले मुख्य आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने आज बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सिटी कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से अकबर खान नामक युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती का विश्वास जीतकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में वह जांजगीर आया और झांसे में लेकर युवती के फोटो एवं वीडियो बना लिए।

 

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने बाद में युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सामग्री हटाने के बदले 70 हजार रुपये की मांग की। लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और मामला दर्ज कराया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी और डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन बिहार राज्य में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल वहां रवाना हुई।

 

पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूरेसर से मुख्य आरोपी अकबर खान (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो वायरल कर पैसे मांगने तथा ब्लैकमेलिंग करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व में जांजगीर निवासी प्रेम कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष) और शिवम भवानी (19 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। जांच में इनकी भूमिका सामने आने के बाद कार्रवाई की गई थी।

 

मुख्य आरोपी अकबर खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर, एएसआई अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर तथा आरक्षक लीला राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button