बलौदाबाजार-भाटापारा

छत्तीसगढ़ की याशी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर लहराया तिरंगा

Spread the love

रायपुर। रायगढ़ निवासी याशी जैन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई 6 जुलाई को पूर्ण कर ली, ऐसा करने वाली वह छत्तीसगढ़ की एकमात्र बेटी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को याशी ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे माउंट एलब्रुस पर चढ़ना प्रारम्भ किया था और लगातार 5 दिनों की चढ़ाई जिसमें अभ्यास सत्र भी शामिल है चढ़ने के पश्चात 5642 मीटर ऊंचे शिखर पर चढ़ कर तिरंगा झंडा फहराने कामयाब हुई।
याशी ने संकल्प लिया है कि वह विश्व के 7 महाद्वीपों के सबसे ऊंचे माउंट पर चढ़ेगी और भारत का तिरंगा लहरायेगी, उसने अपने पहले प्रयास में ही यूरोप महाद्वीप के माउंट को फतह किया है। याशी ने रशिया के मास्को से होकर यात्रा प्रारंभ की थी। प्रदेश को मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने याशी को बधाई प्रेषित की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button