खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Spread the love

वर्ल्ड कप में अब तक टीम इंडिया का सफर शानदार रहा है। भारत ने अपने दोनों मैचों में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को आसानी से हरा दिया। दोनों टीमों की पटखनी देने के बाद विराट की अगुवाई वाली टीम की नजर अब न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच पर है। यहां भारत जीतकर विश्व कप में जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगा।
हालांकि गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए चीजें आसान नहीं होंगी। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होकर बाहर होने पर टीम का संतुलन बिगड़ गया है। धवन जैसी फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज का बाहर होना भारत के लिए परेशानी है। धवन की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ लोकेश राहुल, रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी मैदान पर कदम रखेंगे। राहुल पिछले दो मैचों में नंबर-4 पर खेले थे।
अब कप्तान विराट कोहली नंबर-4 पर किसे उतारते हैं यह बाद में ही पता चलेगा। कोहली के पास हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर और अनुभवी दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकल्प है। गेंदबाजी में कोई बदलाव हो इसकी संभावना न के बराबर है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से बेहतरीन शुरुआत दी थी और रनगति को रोके रखा था। वहीं कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने भी मध्य क्रम में अपनी जिम्मेदारी को निभाकर आस्ट्रेलिया को जीत से महरूम रखा था। अगर न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम एक बार फिर उम्मीद करेगी कि ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, लॉकी फग्यूर्सन की गेंदें भारतीय बल्लेबाजों के विकेट जल्दी ले सकें।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button