12/04/2026

धान का उठाव नही करने वाले 7 राईस मिलरों की कटी बिजली

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में धान का उठाव नही करने के कारण जिले के 7 राईस मिलरों की बिजली काट दी गई है। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन निदेशक कैलाश नारनवरे ने बताया कि अभनपुर विकासखंड के ग्राम कुर्रा नवापारा के महक राईस इण्डस्ट्रीज तथा शिवम इण्डस्ट्रीज, सातपारा रोड की निर्मला राईस प्रा.लि., तिल्दा विकासखंड के पुरानी बस्ती कोटा नेवरा के पिताम्बर फुडस, तिल्दा के ग्राम तुलसी स्थित में. भारती राईस इण्डस्ट्रीज, रायपुर के टाटीबंध चंदनीडीह स्थित शांति परवाईलिंग इण्डस्ट्रीज और अभनपुर विकासखंड के ग्राम पारागांव नवापारा स्थित अन्नपूर्णा इण्डस्ट्रीज राईस मिलरों का विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News