12/04/2026

दंतेवाड़ा : मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली , एक महिला नक्सली का शव बरामद

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार सुबह मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। घटनास्थल पर पुलिस को एक इंसास और एक 12 बोर बंदूक सहित नक्सल साहित्य, सामग्री बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है, वहीं मारे गए एक अन्य नक्सली का शव उसके नक्सली साथी ले जाने में सफल रहे।
जिले के पुलिस अधीक्षक एसपी डॉ अभिषेक पल्लव नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की पुष्टि की है। डीआरजी और एसटीएफ की यह कार्रवाई सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सीमाई इलाके में हुई है। जंगल से शव बाहर लाने जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय तक शव पहुंचने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News