राज्य समाचार

श्यामागिरी ब्लास्ट समेत कई बड़े नक्सली घटनाओं में शामिल 8 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Spread the love

दंतेवाड़ा। सर्चिंग पर निकली डीआरजी और जिला बल की टीम का गुरुवार सुबह जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों से सामना हो गया। नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में एक 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया। मारे गए नक्सली के बाकी तीन साथी पेड़ों की ओट लेकर भाग खड़े हुए। मारा गया नक्सली श्यामागिरी आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल था। इस घटना में भाजपा विधायक भीम शहीद हो गए थे।
घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है। देर रात डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) ,किरंदुल पुलिस की एक पार्टी को गुमियापाल, मड़कामीरास के जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली। गुरुवार सुबह जवानों का सामना इलाके में घात लगाए बैठे नक्सलियों से हो गया। इस मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली मुया ढेर हो गया। जवानों ने उसकी डेड बॉडी रिकवर कर ली है और मौके से लौट रहे हैं। जवानों को मौके से 315 रायफल और 6 कारतूस भी मिला है।
मारा गया नक्सली मुया मलनगिर एरिया कमेटी में लंबे समय से सक्रिय था। ये दंतेवाड़ा जिले की दो बड़ी नक्सली वारदात में शामिल रहा है। इनमें एक चोलनार ब्लास्ट जिसमे किरंदुल थाना के जवान शहीद हुए थे और दूसरा श्यामगिरी ब्लास्ट जिसमें 4 जवान समेत दंतेवाड़ा विधायक की मौत हुई थी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button