16/04/2026

नशे की हालत में युवकों ने भगवान राम और हनुमान की मूर्ति पर बरसाए थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, आप भी देखें यहां

0
cg 118

कांकेर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से देवी देवताओं का अपमान किए जानें के मामलों में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से देवी देवताओं की मूर्ति को खंडित करने से लेकर उनका अपमान करने की कई ख़बरें सामने आती है। असामाजिक तत्व आए दिन लोगों की आस्था को ठेंस पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई आक्रोशित हो उठा है। वहीं भगवान की मूर्ति का अपमान करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

युवकों ने भगवान की मूर्ति पर बरसाए थप्पड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। यहां कुछ युवक नशे की हालत में भगवान राम और हनुमान जी की मूर्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की नशेड़ी युवक भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया देखते ही देखते वायरल हो गया।

हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक नशे की हालत में भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। वहीं एक युवक हनुमान जी की मूर्ति पर पैर रखकर बैठा है। इस वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। हिंदू संगठनों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News