राजनीतीराज्य समाचार

हिंद खदान मजदूर फेडरेशन की नई कार्यकारिणी घोषित, रेशमलाल यादव अध्यक्ष नियुक्त

2003 के बाद पहली बार अधिवेशन आयोजित, दिल्ली में हुई सर्वसम्मति से घोषणा

 

कोरबा।
कोयला क्षेत्र से जुड़े मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय मंच हिंद खदान मजदूर फेडरेशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली में 25 अप्रैल 2025 को आयोजित अधिवेशन में सर्वसम्मति से रेशमलाल यादव को फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा फेडरेशन के नवनियुक्त महामंत्री हरभजन सिंह द्वारा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फेडरेशन की पिछली बैठक वर्ष 2003 में हुई थी, इसके बाद यह पहला अधिवेशन था जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों की नई सूची तय की गई।

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है :

  • अध्यक्ष: रेशमलाल यादव
  • कार्यकारी अध्यक्ष: सिद्धार्थ गौतम
  • उपाध्यक्ष: नाथूलाल पांडेय, शिवकांत पांडेय, अशोक पांडेय, अर्जुन सिंह, रणविजय सिंह
  • महामंत्री: हरभजन सिंह
  • सहायक महामंत्री: शिवकुमार यादव, राघवन रघुनंदन, अख्तर जावेद उस्मानी
  • सचिव: राजेश कुमार सिंह, शरद धंदे, रंजय कुमार (तीन पद रिक्त)
  • संगठन सचिव: एम.पी. अग्निहोत्री, विनय सिंह, राकेश कुमार
  • कोषाध्यक्ष: शंकर बेहरा

इसके अतिरिक्त कार्यसमिति में 10 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

पूर्व अध्यक्ष नाथूलाल पांडेय को उपाध्यक्ष पद

लंबे समय तक फेडरेशन का नेतृत्व संभाल चुके नाथूलाल पांडेय को इस बार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के भीतर इसे नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

नए अध्यक्ष को व्यापक समर्थन

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद देशभर के खदान क्षेत्रों से फेडरेशन को प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। श्रमिक संगठनों ने नए नेतृत्व से संगठनात्मक मजबूती और मजदूर हितों की प्राथमिकता को लेकर उम्मीद जताई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button