राज्य समाचार

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन

Spread the love

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा ने मांझीगुड़ा स्थित शासकीय गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया। कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि नीति आयोग एवं डीएमएफ के सहयोग से स्थापित गारमेंट फैक्ट्री में 200 महिलाएं कार्यरत हैं। जहां महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, स्थानीय महिलाएं एवं नक्सल पीड़ित, महिलाएं कार्यरत है।

वर्तमान में उक्त फैक्ट्री में जैकेट बनाया जा रहा है, जिसे नीकंठ गारमेंट फैक्ट्री के द्वारा निर्यात किया जा रहा है। वर्तमान में साढ़े पांच से साढ़े सात हजार मानदेय दिया जा रहा है। प्रथम तीन माह प्रशिक्षण के दौरान साढ़े पांच हजार एवं प्रशिक्षण उपरांत साढ़े सात हजार मानेदय प्राप्त होता है। महिलाओं को निःशुल्क बस सुविधा भी प्रदाय किया जाता है। जिसमें स्थानीय महिलाओं को रोजगार एवं आजिविकामूलक गतिविधि से जोड़ा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिलाओं से आवश्यक चर्चा करते हुए उनके अनुभवों को सुना और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला शसक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं ने गारमेंट फैक्ट्री से मानदेय मिलने के साथ महतारी वंदन योजना से भी प्रतिमाह एक हजार रूपए मिलने की बात कही। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की इस पहल के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह, बस्तर आईजी पी सुन्दरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button