राज्य समाचार

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समाधान शिविरों के पूर्व सुनिश्चित करें : अपर कलेक्टर

उत्तर बस्तर कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एस. अहिरवार ने आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण उपरांत आगामी मई माह में आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बुधवार 16 अप्रैल को बस्तर संभाग के सभी जिलों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हेतु विभागीय प्रगति की जानकारी ली। इसके पश्चात अपर कलेक्टर अहिरवार ने लंबित प्रकरणों के निराकरण की साप्ताहिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में अपर कलेक्टर ने आत्मसमर्पित माओवादियों और पीड़ित परिवारों को शासन की मंशानुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण एवं व्यपर्वतन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा अनुभागवार करते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्वक निष्पादित करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यालयों में पेयजल की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर बैठक में चर्चा हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस उईके एवं जितेन्द्र कुर्रे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों सहित जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button