राज्य समाचार
कांकेर के जुनवानी में देखा गया तेंदुए का शावक
कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के ग्राम जुनवानी में एक बार फिर तेंदुए का शावक देखा गया है, इससे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। वहीं वन अमले ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।
विदित हाे कि 6 मार्च को कांकेर जिले के माकड़ी में तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़कर मुर्गे का शिकार कर रहा था। जिसका विडियो भी सामने आया था। आए दिन कांकेर में वन्य प्रणियाें की गतिविधियां देखने को मिलती है। वहीं एक बार फिर तेंदुए से इलाके में दहशत का माहौल है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now