August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, 4 गिरफ्तार, 1 फरार…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला मुख्यालय सारंगढ़ में गोलीकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत की तलाश जारी है।

क्या है मामला?
घटना गुरुवार को सूर्या बेकरी के सामने हुई। बताया जा रहा है कि प्लास्टिक जलाने को लेकर हुए विवाद में ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े, कृष्णा राजपूत और उनके अन्य साथियों ने बेकरी के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और झगड़ा किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मुखलाल मांझी को सीने में गोली मार दी गई।

गोली लगने से मुखलाल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक मैगजीन, एक गाड़ी और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close