17/04/2026

83 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
_ganja 83

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पुलिस की कार्रवाई से बचने गांजा तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है। सजी धजी पिकअप में गांजा तस्करी कर रहे आरोपी के पास 83 किलो गांजा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जगदीश भाटिया ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। पुलिस आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि गांजा तस्कर ने पैटर्न बदलकर गांजे की तस्करी कर रहा था। ओडिशा से सजी धजी पिकअप में गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। सीमा से निकल गांजा से लोड पिकअप वाहन देवभोग, इन्दागांव, जुगाड़, मैनपुर, नवागढ़ थाना को पार कर गरियाबंद पहुंच गया था। इस दौरान गरियाबंद पुलिस को प्लास्टिक ड्रम लोडेड वाहन रायपुर की ओर जाते देख शक हुआ। जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो प्लास्टिक ड्रम में गांजा मिला। तीन प्लास्टिक ड्रम में से 83 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 8 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News