राज्य एव शहर

उषा बारले के आमंत्रण पर पोती-पोते को आर्शीवाद देने आए राज्यपाल

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मश्री सम्मानित कलाकार उषा बारले के आमंत्रण पर राज्यपाल रमेन डेका उनके घर पंहुचे। राज्यपाल डेका उषा बारले के पोती-पोते, नियती और मोक्ष के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उषा बारले ने जन्मदिन में शामिल होने के लिए राज्यपाल डेका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के आशीर्वाद से बच्चों का जन्मदिन और भी खास बन गया है। यह आयोजन बारले के परिवार के लिए न केवल एक खुशी का अवसर था, बल्कि राज्यपाल के साथ उनके संबंधों और कला के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक भी बना।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button