राजनीतीराज्य एव शहर

राजनांदगांव के पूर्व महापौर समेत भाजपा एवं जोगी कांग्रेस के कई बड़े नाम हुए कांग्रेस में शामिल

भाजपा और जोगी कांग्रेस के 4 बड़े लीडर समेत कई नेताओं ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया. कांग्रेस में प्रवेश करते ही जोश के साथ बोले कि राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे. आज कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए कांग्रेस ज्वाइन किया है.

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया और प्रभारी सचिव चंदन यादव की मौजूदगी में राजनांदगांव के पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, महासमुंद के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत तिवारी, रायपुर उत्तर के जनता कांग्रेस प्रत्याशी अमर गिदवानी, आसिफ मेमन समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ लिया है. नरेश डाकलिया भाजपा में रहे हैं. बाकी सभी नेता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से कांग्रेस में वापसी किये हैं. साथ ही आपको यह भी बता दें कि नरेश डाकलिया 2016 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर ही भाजपा में शामिल हुए थे.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button