सिंचाई कॉलोनी में कथित पत्रकार ने की चोरी ? निरस्त शासकीय मकान में ताला तोड़कर लाखों का सामान उखाड़ने का आरोप ! एफआईआर की मांग…

कोरबा। Korba News के तहत सामने आया यह मामला सिंचाई कॉलोनी, रामपुर स्थित जलसंसाधन विभाग के शासकीय आवास क्रमांक HPT H-5 से जुड़ा है, जहां कथित रूप से ताला तोड़कर घुसपैठ, व्यापक तोड़फोड़ और लाखों रुपये की शासकीय संपत्ति उखाड़कर ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। Sichai Colony Korba में हुई इस घटना को लेकर प्रशासन से नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार उक्त शासकीय मकान का आबंटन विभागीय जांच के बाद निरस्त कर दिया गया था और विभाग ने विधिवत कब्जा लेकर मकान को ताला बंद कर दिया था। इसके बावजूद कथित रूप से पत्रकार ताला तोड़कर जबरन प्रवेश किया गया। HPT H-5 Quarter Case अब Korba Crime News का बड़ा विषय बन चुका है, क्योंकि आरोप है कि पूरे आवास को योजनाबद्ध तरीके से तहस-नहस कर दिया गया।
शिकायत में बताया गया है कि मकान के मुख्य दरवाजे, कमरों के गेट, छत की संरचना, फॉल्स सीलिंग, पानी की टंकी, पाइप लाइन, किचन सिंक, बाथरूम की फिटिंग्स, टाइल्स, बिजली के तार, स्विच बोर्ड, यहां तक कि शासकीय बिजली मीटर और सर्विस लाइन तक उखाड़ ली गई। Government Quarter Theft के इस मामले में जो सामग्री तत्काल नहीं ले जाई जा सकी, उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रथम दृष्टया लाखों रुपये की शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि उक्त सामान को दिनदहाड़े एक बड़ी गाड़ी में सार्वजनिक रूप से लोड कर ले जाया गया और संबंधित व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताता रहा। Journalist Controversy Korba को लेकर पहले भी शहर में चर्चाएं होती रही हैं।
उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व एक अन्य कथित पत्रकार और यूट्यूबर मुकेश भारती पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से कथित रूप से ब्लैकमेलिंग की कोशिश करने का आरोप लगा था। उस मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद उसे जेल भी जाना पड़ा था। इस घटना के बाद से Korba News Update में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या कुछ लोग पत्रकारिता की पहचान का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं ?
वर्तमान Korba Breaking News में प्रशासन से आपराधिक अतिक्रमण, ताला तोड़कर घुसपैठ, शासकीय संपत्ति को क्षति और चोरी जैसी गंभीर धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज करने, नुकसान का तकनीकी मूल्यांकन कराने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की गई है। अब देखना होगा कि Korba Police Action इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है, क्योंकि यह केवल एक मकान की क्षति का मामला नहीं बल्कि शासकीय संपत्ति की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा प्रश्न बन चुका है।
Live Cricket Info
