राज्य एव शहर

कला और संस्कृति की जानकारी लेने गुजरात जायेंगे प्रेरणा उत्सव के चयनित विद्यार्थी

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

 

बीजापुर  ।  जिले के होनहार छात्र छात्रा भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेरणा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुजरात के बड़नगर जाकर प्रेरणा उत्सव के चयनित 2 बच्चे भारत के कला एवं संस्कृति की जानकारी प्राप्त करेंगे। बच्चों का चयन पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में विभिन्न योग्यता का आकलन कर प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया।

 

चयनित छात्र राहुल ओयाम पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर एवं छात्रा निशा यादव स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भैरमगढ़ को कलेक्टर संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय अरुण कुमार, डीईओ एलएल धनेलिया ने चयन होने की बधाई देते हुए भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी। चयनित बच्चों के आने जाने एवं रहने तथा भोजन की व्यवस्था नवोदय विद्यालय समिति के माध्यम से किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button