09/04/2026

निराशाओं ,विफलताओं से भरा वित्तीय बजट :- अरविंद शुक्ला

0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 6.02.40 PM

अरविंद शुक्ला   कांग्रेस नेता अरविंद शुक्ला ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2026 के बजट बता रहा है कि मोदी सरकार 20 साल बाद की सोच रही है। उसके पास आज की समस्याओं का जवाब 2047 के भारत में होगा। 2014 से 26 के बीच की नाकामी इतनी बड़ी हो चुकी है कि अब सरकार के पास निकट भविष्य के लिए कुछ नहीं है। केवल बातें हैं । और जो बातें भी हैं वो किसी और देश की किताब से उठा कर लाई गई हैं और कुछ राजनीति की अपनी कोरी कल्पनाओं से।

 

 

कांग्रेस नेता अरविंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं, जिससे अवैध शराब के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश की धान खरीदी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अरविंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन सरकार धान खरीदी में विफल रही है। 31 तारीख गुजरने के बावजूद किसान सड़कों पर उतरे रहे।

 

अरविंद ने कहा कि भाजपा नेता अपने ही बचत धान नहीं बेच पाए तो आम किसानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा दी गई 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की गारंटी पूरी नहीं हो पाई। छोटे किसानों से समर्पण कराया गया, जबकि बड़े किसानों को टोकन तक नहीं मिले।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *