राज्य एव शहर

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में ओंकारेश्वर प्रसाद सोनवानी ने जीते दो स्वर्ण पदक

 

 

रायपुर –   में आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 में
ओंकारेश्वर प्रसाद सोनवानी, निवासी ग्राम khoddal जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक एवं गोला फेंक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

 

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक तीन दिनों तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया, जबकि आयोजन स्थल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान, कृषि महाविद्यालय, जोरा, रायपुर (छ.ग.) रहा।

 

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। भाला फेंक और गोला फेंक दोनों ही स्पर्धाओं में ओंकारेश्वर प्रसाद सोनवानी ने सटीक तकनीक, मजबूत आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के बल पर अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की दर्शकों एवं आयोजकों द्वारा सराहना की गई।

 

 

 

ओंकारेश्वर प्रसाद सोनवानी ने बताया कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है तथा आगे उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।

उन्होंने कहा कि परिवार का साथ और विश्वास ही हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की ताकत देता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button