राज्य एव शहर

5 महिला व 3 युवक संदिग्ध हालत में पकड़ाए मकान में चल रहे गतिविधि से परेशान थे बस्तीवासी: कार्यवाही की मांग को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे थाना,


कोरबा।  डिंगापुर व रामपुर के बीच बसी बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की टीम ने एक मकान में दबिश दी।

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पांच महिला व तीन युवक को पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की है।

 

 

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना अन्तर्गत डिंगापुर व रामपुर के बीच बस्ती बसी हुई है। जहां एक मकान में युवक युवतियों का आना जाना लगा हुआ था। पुलिस के आला अधिकारियों को मकान में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिल रही थी।

 

जिसकी पुष्टी बस्तीवासियों ने भी की थी। उन्होंने मकान में गाली गलौच व आए दिन हंगामे की जानकारी भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।

 

उनके निर्देश एएसपी लखन पटले व सीएसपी प्रतिक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस की टीम ने शनिवार को मकान में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मकान के भीतर पांच महिला व तीन पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों को थाना ले आई। जहां पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वार्ड नम्बर 36 के पार्षद अजय गोड ने बताया कि वार्ड में काफी लंबे समय से युवतियों के द्वारा अमित गतिविधियां संचालित कर रही है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है बच्चे स्कूल आते जाते हैं और स्थिति को देखते हुए पुलिस को फोन कर बुलाया गया इस मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बस्ती वासियों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची पांच युवक और तीन युवक को पकड़ा गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button