जनवरी 2026 तक नक्सलियों को सरेंडर करने की अंतिम मोहलत! फिर सीधे खात्मे की तैयारी

रायपुर। नक्सलियों के सरेंडर और पुनर्वास को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय नक्सलियों के सरेंडर की अंतिम तारीख तय कर सकता है। अनुमान है कि जनवरी 2026 तक ही सरेंडर और पुनर्वास की अंतिम तारीख हो सकती है। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की है। इधर एक अन्य खबर में नक्सली कमांडर गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को जिस जगह पर जवानों ने मार गिराया है, ओड़िसा के कंधमाल जिले के उसी जंगल में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। सर्च ऑपरेशन के बीच आज जवानों ने कंधमाल जिले के उसी जंगल में दो आईईडी रिकवर किया है।
जवानों ने मौक़े पर ही आईईडी को ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौक़े पर और भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका में जवानों का ऑपरेशन लगातार जारी है और इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग ओड़िसा पुलिस के IPS अखिलेश्वर सिंह डीआईजी ऑपरेशन लगातार कर रहे हैं।
Live Cricket Info