छत्तीसगढ़राजनीती

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया बड़ा दावा…लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर भाजपा दर्ज करेगी जीत

Spread the love
Listen to this article

कांकेर : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे। यहां बस्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की है।

इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है, किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। किरण देव आज देर शाम तक अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुचेंगे।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button