14/04/2026

दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) की जगह अब भाई दूज को स्थानीय अवकाश घोषित

0
braking 11

बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला बीजापुर में वर्ष 2025 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी आदेश  के तहत दीपावली का दूसरा दिन अर्थात 21 अक्टूबर 2025 (गोवर्धन पूजा) स्थानीय अवकाश के रूप में घोषित था।

 

किंतु छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत उक्त दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण अब जिला बीजापुर में इस तिथि को स्थानीय अवकाश के रूप में नहीं माना जाएगा।

कलेक्टर द्वारा किए गए संशोधन के अनुसार अब भाई दूज (23 अक्टूबर 2025, गुरुवार) को संपूर्ण बीजापुर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि उक्त स्थानीय अवकाश के दिन बैंक एवं कोषालय यथावत खुले रहेंगे, जबकि शेष पूर्व घोषित अवकाशों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News