राज्य एव शहर

प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात, अब हफ्ते में एक दिन मिलेगी छुट्टी

रायपुर। प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए भूपेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अब पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन आराम करने का मौका मिलेगा। वे इस दिन रेस्ट लेने के साथ परिवार के साथ टाइम बिता पाएंगे। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों को एक दिन की छुट्टी की सौगात दे चुकी है।
प्रदेश में पुलिसकर्मियों की लंबे समय से मांग थी कि दूसरे कर्मियों की तरह उन्हें भी सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिले। ताकि वे सप्ताह भर की थकान दूर करने के साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकें। पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को भी उनसे शिकायत रहती थी कि नौकरी के चलते वे पत्नी और बच्चों को वक्त नहीं दे पाते हैं। ऐसे में कई बार पुलिसकर्मी तनाव के दौर भी गुजरते थे। अब प्रदेश सरकार ने ये सौगात देकर उनकी लाइफ स्टाइल को सुधारने की ओर एक अच्छी पहल की है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में था शामिल
छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में पुलिसकर्मियों के वीकली ऑफ को शामिल किया गया था। पहले मध्य प्रदेश सरकार ने वादा पूरा किया। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी पुलिसकर्मियों को दिए वादे को पूरा कर दिया। इस आदेश के बाद प्रदेश में पुलिसकर्मियों के बीच खुशी का माहौल है।
जिला खनिज न्यास की निधि की दुरूपयोग नहीं होने देंगे-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिला खनिज न्यास की निधि का दुरूपयोग अब नहीं होने देंगे। आरक्षण की विसंगतियों को दूर कर इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी के वायदे को पूरा किया जाएगा।
नवीन विश्राम गृह में जिला खनिज न्यास की निधि के संगोष्टी कार्यक्रम में भाग लेने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएमएफ की राशि का दुरूपयोग और इसमें होने वाली भ्रष्ट्राचार होने की जानकारी भी सामने आ रही थी। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए हमने कलेक्टरों को भी बदला है। अब डीएमएफ की राशि का सदुपयोग प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button