राज्य एव शहर

तैराको के लिए प्रसिद्ध गांव पुरई में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा स्विमिंग पूल

भिलाई। दुर्ग जिले का गांव पुरई अब एक बार फिर चर्चा में है। जिला ही नहीं प्रदेश और देश में खेल ग्राम के नाम से विख्यात पुरई में तरणताल का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय तैराकों के इस गांव में अब अंतरराष्ट्रीय मानक का स्वीमिंग पूल बनने जा रहा है। पुरई का यह तरणताल प्रदेश का सबसे बड़ा स्वीमिंग पूल होगा। स्वीमिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक से कहीं बड़ा 60 गुणा 40 का पूल बन रहा है, जिसे जानकार अंतरराष्ट्रीय मानक से कहीं ज्यादा बेहतर मान रहे हैं।
दरअसल इस खेल ग्राम में अब भी सैकड़ों बच्चों में तैराकी का हुनर है। कई अभ्यासरत हैं तो कई जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से पूल से दूर हैं। इस गांव से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के लिए चयनित 12 तैराकों के साथ 40 अन्य राष्ट्रीय तैराक दुर्ग के साथ प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। अब अंतरराष्ट्रीय मानक का स्वीमिंग पूल होने से सैकड़ों अभ्यासरत तैराकों की प्रतिभा में और निखार आएगा।
हालांकि यह तरणताल सर्वसुविधायुक्त नहीं है, लेकिन इसे स्वीमिंग पूल का ही आकार दिया जा रहा है। मनरेगा के तहत तरणताल की खोदाई का काम किया गया है। चारो तरफ कांक्रीट व पत्थर की दीवार भी बना दी गई है। तैराक ओम ओझा बताते हैं कि बरसात के बाद आगे का काम होने की बातें कही जा रही है। पूल के पूरा हो जाने से पुरई को एक और पहचान भी मिलेगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button