12/04/2026

पीएम आवास योजना घोटाला: कोरबा में 6 लोगों पर FIR, दो रोजगार सहायक बर्खास्त

0
fir अव्वस मित्र

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने के आरोप में कोरबा जिले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें तीन ठेकेदार, दो पूर्व रोजगार सहायक और एक पूर्व आवास मित्र शामिल हैं। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के तहत पूर्व रोजगार सहायक प्रकाश चौहान और किरण महंत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

शिकायत के अनुसार, जनपद पंचायत कोरबा की ग्राम पंचायत श्यांग, सिमकेदा और सोल्वा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 72 आवास अधूरे पड़े हैं, जबकि 86 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों ने बिना निर्माण कार्य पूरा किए आवास की राशि गबन कर ली।

इस अनियमितता में विकासखंड समन्वयक लम्बोदर कौशिक, कलेश्वर चौहान और तकनीकी सहायक नरेंद्र साहू की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्होंने बिना भौतिक सत्यापन के जियो टैग कर पूर्ण भुगतान कराया।

सीईओ जिला पंचायत के निर्देश पर जनपद पंचायत सीईओ देवानंद श्रीवास ने संबंधित छह लोगों पर शासकीय राशि के गबन की FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 120-बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News