राज्य एव शहर

सीईओ की अध्यक्षता में हुआ शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, प्राचार्यों से स्कूल संबंधित की चर्चा

सुकमा। बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता जैन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग बैठक संपन्न हुआ। उन्होंने विकासखंडवार संकुल समन्वयको व प्राचार्यों से स्कूल से संबंधित चर्चा की। उन्होंने जिले में चल रहे ईजीएल योजना की समीक्षा करने, जतन योजना की समीक्षा करते हुए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए।साथ ही समस्त प्राचार्य संकुल समन्वयक को सुकमा जिले के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जी आर मंडावी द्वारा उपस्थित संकुल समन्वयक, प्राचार्यों से मीटिंग के एजेंडा वार विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड के लिए दिए गए टारगेट अनुरूप पंजीयन करवाने को कहा , प्रति माह औसत उपस्थिति की जानकारी,एवम मासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी प्रति माह समीक्षा की जायेगी। बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई, संस्था में मध्यान भोजन का मीनू चस्पा करना को कहा गया।

बैठक बताया कि  शाला त्यागी बच्चों की सूची तैयार कर एसएमसी/एसएमडीसी ,प्रधानाध्यापक के साथ संकुल समन्वयक अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। शत प्रतिशत बच्चों को शाला में पुनः प्रवेश दिलाना, पक्सो बॉक्स प्रत्येक संस्था में रखने, यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी, जाति निवास बनवाने के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जिला मिशन समन्वयक श्याम सुन्दर सिंह चौहान, सहायक जिला परियोजना अधिकारी नारायण वर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक आशीष राम एवम जिले के समस्त प्राचार्य, संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button