देश विदेशराज्य एव शहर

कोरबा: इंडस्ट्रीयल एरिया में पड़ा आयकर विभाग का छापा,विमला सदन में विभाग के अधिकारी कोल स्कैम मामले की कर रहे हैं जांच

कोरबा के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित विमला सदन में आयकर विभाग का छापा पड़ा है। मुख्य कार्यालय भोपाल से आई विभाग की टीम कोल स्कैम से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है,कि आयकर विभाग की टीम पिछले पांच दिनों से यहां जमी हुई है और दस्तावेजों की जांच कर रही है। आयकर विभाग के करीब आधा दर्जन अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। आयकर विभाग के साथ सीआरपीएफ का महिला बल मौके पर तैनात हैं। बताया जा रहा है,कि जिस परिवार पर आय से अधिक संपत्ति रखने का शक है वो विमला सदन में ही किराए पर रहता है जो आईटी का छापा पड़ने से पहले ही फरार हो गया है.जानकारी मिली है,कि प्रदेश के 13 ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। दस्तावेजों को जप्त कर विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button