राज्य एव शहर

आकाशीय बिजली ने ली 2 जवानों की जान, सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा…

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के टीम के साथ दोनों जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि, दोनों जवान बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन में थे। बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों जवानों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button