राज्य एव शहर

पशु वैज्ञानिक गांव को गोद ले किसानों को अनुसंधानों का लाभ दें: राज्यपाल

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज अपने दुर्ग जिला प्रवास के दौरान कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा पहुंचीं

रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज अपने दुर्ग जिला प्रवास के दौरान कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा पहुंचीं और विभिन्न इकाईयों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की अर्थव्यस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए कृषि-पशुधन के क्षेत्र में निरंतर शोध किए जाने चाहिए। इसके साथ ही नए नस्ल के पशुओं के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशु वैज्ञानिकों को उनके द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक अनुसंधानों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही पशु वैज्ञानिक कम से कम 5 गांवों को गोद लेकर वहां के किसानों को अनुसंधानों से जोड़ते हुए उनका लाभ दें।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पंचगव्य आयुर्वेदिक औषधालय का अवलोकन किया और विश्वविद्यालय द्वारा अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचगव्य औषधियां अनेक व्याधियों के उपचार में सार्थक होती है। साथ ही साथ किसी प्रकार के दुष्परिणाम की संभावना भी कम होती है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों, मत्स्य महाविद्यालय कवर्धा और पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button