राज्य एव शहर

अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव पर बोले पूर्व सीएम, जनता के निर्णय को बदलने की साजिश, निर्णय का करेंगें विरोध

रायपुर। मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी भी अध्यक्ष और महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। यानि की अब पार्षद ही महापौर और अध्यक्ष का चुनाव करेगें। इस बारे में अप्रत्यक्ष चुनाव पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। रमन सिंह ने कहा है कि इस फैसले के द्वारा कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग करेगी।
रमन सिंह ने कहा कि यह जनता के निर्णय को बदलने की साजिश है, कांग्रेस पीछे के दरवाजे से महापौर बनाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस को पराजय का डर है, इसके बाद भी लड़ाई तो हम लड़ेंगे और इस निर्णय का जनता भी विरोध करेगी क्योंकि इस निर्णय से जनता अपनी इच्छानुसार अपना जनप्रतिनिधि नही चुन पाएगी। वर्तमान रायपुर सांसद सुनील सोनी ने भी इस फैसले का विरोध किया है।
बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने ये बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में कोई खराबी नहीं है। मंत्रिमंडल की उपसमिति गठित की गई है। समिति की अनुशंसा के आधार पर फैसला लिया जाएगा। वहीं इस फैसले का भाजपा ने विरोध किया है तो कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button