राज्य एव शहर

JMD पब्लिक स्कूल कोरबा के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए रजनीश देवांगन

कहा – सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा का स्थान महत्वपूर्ण

कोरबा, 11 फरवरी 2024। JMD पब्लिक स्कूल चेकपोस्ट कोरबा के वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री वाणिज्य और उद्योग लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन की गरिमामय उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने रजनीश देवांगन का आत्मीय एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से रजनीश देवांगन ने विद्यालय परिवार को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसी गहना है जिसे निश्चित तौर पर पहनना चाहिए। शिक्षा के बिना मानव का अस्तित्व शुन्य है। यह विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सफलता को हासिल कर रही है। जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षा का स्थान सर्वोपरि एवं महत्वपूर्ण है। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का रंगारंग प्रस्तुति मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां देखते ही बन रही है। अलग-अलग वेशभूषा और परिधान में बच्चों ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ देशभक्ति गीत संगीत कर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व ऐल्डरमैन भाजपा नेता सत्येंद्र दुबे, पिछड़ा वर्ग जिला कार्य समिति सदस्य नेता लखन चंद्रा विक्रम यादव स्कूल के संस्थापक अरुण सर के साथ प्रिंसिपल अध्यापक गण एवं अभिभावक सहित बड़ी संख्या में वार्षिक उत्सव का आनंद लेने लोग पहुंचे थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button