10/04/2026

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में कौन से दल होंगे शामिल, किसने ठुकराया न्यौता और किसे मिला निमंत्रण; जानिए

0

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिव्य और भव्य आयोजन का इंतजार पूरे देश को है। हर कोई राम लला की भक्ति में सराबोर हो जाना चाहता है।
22 जनवरी को होने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और वही राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए देश की कई हस्तियों और राजनीतिक दलों को आमंत्रण भेजा गया है।

हालांकि, राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश में सियासत एक बार फिर चरम पर है। ऐसा तब हुआ है, जब कांग्रेस ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। कांग्रेस नेताओं ने विधिवत ऐलान कर कहा है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे क्योंकि यह भाजपा का इवेंट है। वहीं, कुछ अन्य नेताओं ने भी इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। उधर, भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे राम विरोधी पार्टी करार दिया है।

इन नेताओं को मिला निमंत्रण

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा विपक्षी नेताओं में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिगया गांधी, अधीर रंजन चौधरी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

इन नेताओं ने शामिल होने से किया इंकार

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा और संघ का कार्यक्रम करार दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी न्यौते को अस्वीकार कर दिया है। इससे पहले सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी, कपिल सिब्बल, उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया है1 सभी ने इसे भाजपा का कार्यक्रम कहा है। इसके अलावा चारों शंकराचार्य भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं होंगे।

ये नेता होंगे शामिल

राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के अलावा लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर अनिश्चितता है। इसके अलावा मुरली मनोहर जोशी भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। भाजपा अध्धक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी समोराह में हिस्सा लेते नजर आएंगे। वहीं हिमाचल कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News