देश विदेश

हीटर की लापरवाही पड़ गई भारी ! पिता और मासूम बच्ची की जिंदा जलने से मौत, पत्नी गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

अलवर- राजस्थान से एक दुखद घटना सामने आई है। रूम हीटर की आग से जलकर पिता और उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी गंभीर है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। हादसा तब हुआ जब पति पत्नी और मासूम बच्ची कमरे में सयो रही थी। इस दौरान हीटर की वजह से आग कमरे में लग गई और तीनों बुरी तरह से झुलस गए। मृतक दीपक ड्राइवर का काम करता था।

घटना बीती रात शेखपुर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले दीपक ने जयपुर की संजू यादव से 2 साल पहले लव मैरिज की थी. दो महीने पहले उनके घर बेटी ने जन्म लिया था। दीपक और संजू कमरे में हीटर चलाकर सो रहे थे। रात में अचानक हीटर से आग लग गई। इससे दीपक और उसकी बेटी निशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

माना जा रहा है कि हीटर रजाई के काफी करीब था, जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बचाव के लिए दौड़े और आग बुझाई। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपक और निशिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पत्नी संजू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button