राजनीतीराज्य एव शहर

कोरबा में बंशीलाल महतो की जयंती पर सेवाभाव का सैलाब! कहीं वृक्षारोपण, कहीं फल वितरण — हर मोहल्ले-गांव में गूंजा डॉ. महतो का नाम

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़)। कोरबा की माटी के सपूत, जनसेवा के प्रतीक और पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती के अवसर पर 30 जून को जिलेभर में सेवा, समर्पण और संस्कार की मिसाल पेश की गई। हर गली, हर मोहल्ले, हर गांव में सेवा का सैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा संगठन, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संगठनों ने वृक्षारोपण, फल वितरण, स्टेशनरी, छाता और भोजन वितरण के आयोजन कर डॉ. महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फरसवानी मंडल बना सेवाभाव का केंद्र

फरसवानी मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए। डॉ. महतो के सेवा-भाव का संदेश यहां पौधरोपण के जरिए दिया गया।

जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत ने बांटी खुशियां

जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता कमलेश अनंत ने उरगा स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया। वहीं पताड़ी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।

दीपका में भी हरियाली की सौगात

दीपका नगर पालिका के नेतृत्व में भी हरियाली महाअभियान चलाया गया। पौधरोपण कर लोगों ने कहा — “ये पेड़, महतो जी की तरह छांव देंगे आने वाली पीढ़ियों को।”

पोडी उपरोड़ा में मरीजों को फल वितरण

पोडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संतोष जायसवाल के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए।

महिला मोर्चा ने भी निभाया फर्ज़

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी की अगुवाई में जगह-जगह वृक्षारोपण किया गया। साथ ही दर्री छात्रावास में स्टेशनरी वितरण कर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया।

बालको में स्कूलों में स्टेशनरी और पौधारोपण

बालको क्षेत्र में पार्षद तरुण राठौर के नेतृत्व में स्कूलों में स्टेशनरी वितरण और बालको पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

वृद्धा आश्रम में मानवता की मिसाल

सर्वमंगला मंडल के पार्षद भानुमति माधव जायसवाल और रामाधार पटेल ने वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण किया। साथ ही जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने वृद्धजनों को छाता भेंट किया।

भोजन सेवा का आयोजन

महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा नेता पंकज प्रजापति के नेतृत्व में जिला अस्पताल और विभिन्न आश्रमों में भोजन वितरण कर डॉ. महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

सेवा और संस्कार का पर्व बनी डॉ. महतो की जयंती

कोरबा जिले में डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। हर गांव, हर मोहल्ले में सेवा, संस्कार और सादगी की छाप दिखी। डॉ. महतो के आदर्शों को नमन करते हुए हर किसी ने कहा — “ऐसे नेता युगों-युगों में पैदा होते हैं।”

ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से डॉ. बंशीलाल महतो को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button