राज्य एव शहर

KORBA : हाथियों का आतंक, घर में सो रही महिला को हाथियों ने कुचला

कोरबा कोरबा जिले में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ रहा है. आज फिर एक बार हाथी के हमले से एक वृद्ध महिला की जान चली गई. कटघोरा वनमंडल में अभी 45 से अधिक हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा हैजो वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुका है.

इस घटना का स्थान कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हैजहां ग्राम पनगवां में सुबह 4 बजे हाथियों का दल ने हमला किया. घर में सो रही 65 वर्षीय महिला सोन कुंवर को बचाने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किएलेकिन हाथियों ने उसे कुचल कर दर्दनाक मौत के घेरे में डाल दिया. पहले भी दो दिन पहले हाथीयों ने चोटिया में दो महिलाओं की जान ली थीजिसके बाद से ही क्षेत्र में डर का माहौल बढ़ गया है.


मौके पर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंच गई हैलेकिन कटघोरा वनमंडल में अभी भी 45 से अधिक हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है. वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना कर रहा है और सुरक्षा के उपायों पर गौर कर रहा है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button