राज्य एव शहर

भाजपा कार्यकर्ता जबरदस्ती एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने पहुंचे, श्रीचंद सुंदरानी ने तोड़ा पुलिस का बेरीकेट्स

रायपुर। भाजपा कार्यकर्ता एक्सप्रेस-वे का जबरन लोकार्पण करने देवेन्द्र नगर चौक पहुँच चुके हैं. श्रीचंद सुंदरानी ने पुलिस बल द्वारा लगाए गए बेरीकेट्स तोड़ दिया. स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है. भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच जमकर धक्का-मुक्की हो रही है. पुलिस बल भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार रोकने का प्रयास कर रही है.
भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की एक नहीं सुन रहे. कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. बता दें कि श्रीचंद सुंदरानी ने पूर्व में ही कांग्रेस सरकार को 30 जून तक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण नहीं करने पर जबरन लोकार्पण करने की चेतावनी दी थी. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा शासनकाल में बने एक्सप्रेस वे का कांग्रेस सरकार दुर्भावनावश लोकार्पण नहीं कर रही है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button