देश विदेशराज्य एव शहर

विधायक की तबीयत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी

कांकेर। आज 15 अगस्त के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम भूपेश बघेल ने तिरंगा फहराया। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरहरदेव मैदान में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। आपको बता दें कि कांकेर के नरहरदेव मैदान आज स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक व संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी भी पहुंचे हुए थे। तभी अचानक उनकी तबीयत ​बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button